प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा खुद बदहाल व्यवस्था का शिकार हो गई हैं। हरियाणा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित रेफरल ट्रांसपोर्ट स्कीम (आरटीएस) एंबुलेंस सेवा के 1.13 करोड़ रुपए से ज्यादा के बिल लंबित पड़े हैं, जबकि कई जिलों में एंबुलेंस वाहनों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि मरीजों को ले जाना तक मुश्किल हो रहा है। कहीं टायर पूरी तरह घिस चुके हैं तो कहीं रिपेयर न होने के कारण वाहन खड़े हैं। भुगतान अटकने से वेंडर्स ने भी हाथ खड़े करने शुरू कर दिए हैं। प्रदेशभर में 100 लाख रुपए से ज्यादा के बिल ट्रेजरी, बजट और तकनीकी कारणों में फंसे हुए हैं। बजट न होने से हालात यह हैं कि यमुनानगर सहित कई जगहों पर एंबुलेंस के टायर पूरी तरह घिस चुके हैं। वाहनों की रिपेयरिंग लंबित होने के कारण कई वाहनों को अस्थाई तौर पर चलाया जा रहा है।
जिला एंबुलेंस
अम्बाला 23
भिवानी 25
चरखी दादरी 19
फरीदाबाद 20
फतेहाबाद 23
गुरुग्राम 27
पलवल 31
