फरीदाबाद। सेक्टर-81 स्थित वीआईपी फ्लोर सोसाइटी में इन दिनों सफाई व्यवस्था को लेकर निवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी संभाल रही निजी एजेंसी के कर्मचारी नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठा रहे हैं, जिससे सोसाइटी में गंदगी’ और बदबू की समस्या गंभीर होती जा रही है।
आरडब्ल्यूए प्रधान फोगाट ने बताया कि एजेंसी के कर्मचारी कई बार दो से तीन दिन तक कूड़ा उठाने नहीं आते। इसके कारण सोसाइटी परिसर में जगह-जगह कूड़ा जमा हो जाता है और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंनेकहा कि कर्मचारिया का कई बार इस संबंध में अवगत कराया गया लेकिन उनके कार्य करने के तरीके में कोई सुधार नहीं हुआ।
