फरीदाबाद, 23 जून (नवोदय टाइम्स) : रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता सरदार देवेंद्र सिंह की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव चंदावली गांव के पास आगरा नहर में मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर बादशाह खान नागरिक अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर सूचना मिली थी कि चंदावली गांव के निकट आगरा नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। बाद में उसकी पहचान बल्लभगढ़ निवासी सरदार देवेंद्र सिंह के रूप में हुई।
