फरीदाबाद। सेक्टर-81 अमोलिक सोसाइटी केस सोमवार देर रात सड़क पर खेदे गए गड्ढे में एक कार घुस गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना बाद स्थानीय लोग ने कहा कि निर्माण कार्य अधूरा होने और खुले गड्ढों के कारण लगातार दुर्घटनाओ का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
