गुड़गांव मेल फरीदाबाद, 20 मार्च फरीदाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें फरीदाबाद के विकास से जुड़े अनेक बड़े प्रोजेक्टों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बजट में फरीदाबाद को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिसमें मेट्रो विस्तार, ईस्ट. वेस्ट आरआरटीएस, कनेक्टिविटी, नए अस्पताल, सडक़ परियोजनाएं तथा अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
उन्होंन कहा कि फरीदाबाद और पलवल को बाढ़ से मुक्त करने के लिए भी सरकार ने बड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि यमुना क्षेत्र में स्टोन पिचिंग तथा अन्य स्थायी कार्यों के लिए बड़ी योजना बनाई गई हैए ताकि हर वर्ष होने वाले नुकसान से लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के विकास के लिए अपनी मांगें लखित रूप में दें, ताकि उन्हें ख्यमंत्री के समक्ष रखा जा सके।
