फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-78 में ग्रेटर फरीदाबाद का पहला जिमखाना क्लब बनाने का कार्य मार्च में शुरू कर दिया जाएगा। इसे लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में जारी है। साथ ही इसे हरा भरा बनाया जाएगा।
प्राधिकरण ने दो साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य बन है. जिससे क्षेत्र वासियों करका राहत मिलने की उम्मीद है। पर शहर के रूप में विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद में अभी अलग से कोई जिमखाना क्लब नहीं है, समारोह सहित अन्य सामाजिक कार्यों के लिए स्थानीय लोगों को निजी स्थानों का सहारा लेना पड़ता है। इसे लेकर पूर्व सीएम मनोहर लाल ने अपने पहले कार्यकाल में ग्रेटर फरीदाबाद में अलग से जिमखाना क्लब बनाने की घोषणा की थी। लंबे समय योजना लंबित पड़ी सही आदि केद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने जिमखाना क्लब लिए करीव 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी तैयार किया और मंजूरी के लिए भेजा। उस समय ग्रेटर फरीदाबाद की आबादी अधिक न होने की बात कहकर योजना को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया।
