सत्यजय टाईम्स/रूपेश बंसल । मुख्यमंत्री हरियाणा के अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार ने आज फरीदाबाद शहर का दौरा कर मुख्य सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम तथा साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, उपायुक्त आयुष सिन्हा तथा संयुक्त आयुक्त जितेंद्र जोशी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शहर की प्रमुख सड़कों पर मातायात व्यवस्था, जल निकासी की स्थित्ति तथा स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहनता से अवलोकन किया।
अतिरिक्त प्रधान सचिव ने एनआईटी-3 के आंतरिक क्षेत्रों, प्याली चौक से हार्डवेयर चौक, मेट्रो रोड, शहीद भगत सिंह मार्ग, फरीदाबाद-गुड़गांव रोड, बड़खल गांव क्षेत्र होते हुए अंखिर चौक से सूरजकुंड तक किया गया। निरीक्षण में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर, जाम नालियां, सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट्स से कचरे का न उठाया जाना, सड़क किनारे गंदगी, पीबर व जैविक कचरे का जमाव, जलभशव रात्रि यांत्रिक सफाई न होना तथा हारत नदियों के रखरखाव में भारी लापरवाहीं पाई गई।
