सेक्टर-12 में काम के सिलसिले मे आने वाले लोगों के लिए राहत वाली खबर है। कुछ समय बाद उन्हें जहां-तहा वाहन पार्क नहीं करने पड़ेंगे। उनकी सुविधा के लिए सेक्टर-12 कोर्ट परिसर के पास बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
पहले यह पार्किंग कोर्ट परिसर से करीब 500 मीटर दूर दिल्ली-आगरा हाईवे के नजदीक बनाने की तैयारी थी। अधिकारियों का कहना है कि जगह में बदलाव कर नए सिरे से दोबारा योजना तैयार की गई है। सेक्टर-12 को शहर का काफी अहम क्षेत्र माना जाता है। यहां शहर के अधिकतर जिलास्तरीय सरकारी कार्यालय हैं। यहां लघु सचिवालय में डीसी कार्यालय के अलावा, एडीसी व अन्य सभी सरकारी विभागों के कार्यालय हैं।
