
पाकिस्तान युद्ध में नहीं टिक पाएगा, इसीलिए घबरा रहाः लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने कहाकि पाकिस्तान में हमारी सेना के जवानों के साथ दो-दो हाथ करने का दम नहीं है। पाकिस्तान को पहले भी हमने विभिन्न युद्धों में करारी शिकस्त दी है और अब भी अगर युद्ध होता है तो उसकी पराजय निश्चित है। अति विशिष्ट सेवा मेडल से विभूषित सतीष दुआ सेक्टर-16 में पूर्व सैनिकों के लिए बनने वाले तीन मंजिला भवन की आधारशिला रखने आए थे। उन्होंने मेजर जनरल एसके दत्त, कैप्टन टीडी जटवानी व अन्य पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ फावड़ा चला कर काम की शुरुआत की।
दैनिक जागरण से बातचीत में वीर सैन्य अधिकारी दुआ ने कहा कि हम युद्ध चाहते नहीं हैं, पर पाकिस्तान ने पहलगाम में ऐसी घिनौनी हरकत की तो उसके बाद से पूरे देश के लोगों में उबाल है। और अगर युद्ध होता है तो पाकिस्तान के पास मात्र चार दिन की ही युद्ध की सामग्री है। ऐसी रिपोर्ट पैसा
आ रही हैं। उसके पास नहीं।से युद्ध जैसी परिस्थितियां पैदा हुई हैं तो हमारा सेंसेक्स बढ़ रहा है और पाकिस्तान का गिर रहा है। हमारी सेनाएं आधुनिक अस्त्र-शस्त्रों से इतनी सुसज्जित हैं कि पाकिस्तान के पास उसका कोई जवाब नहीं है। पाकिस्तान इसीलिए युद्ध से घबराया हआ है और वह यूनाईटेड नेशन के दरवाजे को खटखटा रहा है। माक ड्रिल की बाबत उन्होंने कहा कि देश के स्वयंसेवकों को हर हाल में तैयार
रहना चाहिए। सिविल डिफेंस की यह भूमिका रमती सुभाष दुआ ने आम नागरिकों के नाम संद हमारी सेनाएं अपने देश केनागरिकों की सुरक्षा करने में सक्षम हैं, सशक्त हैं और हम नहीं चाहते कि युद्ध हो पर हुआ तो फिर दुश्मन देश की सेना को छोड़ेंगे नहीं। आम नागरिक अपने देश का मनोबल बढ़ाएं, भरोसा रखें, अच्छा नागरिक बनें।