फरीदाबाद ग्रेटर फरीदाबाद में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-75 और 89 में स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
दोनों एसटीपी का नियमित रखरखाव, तकनीकी सुधार और आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएंगे, जिससे गंदे पानी के बेहतर निस्तारण में मदद मिलेगी सेक्टर-75 और 89 में 7.5 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट बने हुए है। ग्रेटर फरीदाबाद में तेजी से बढ़ती आबादी और नए सेक्टरों के विकसित होने से सीवेज का दबाव लगातार बढ़ रहा है। मौजूदा व्यवस्था पर अतिरिक्त भार पड़ने से कई बार ओवरफ्लो, जाम की समस्याएं रहती है। सीवर लाइनें कड़ स्थानों पर जाम पड़ी है, जिससे क्षमता अनुसार एसटीपी तक पानी नहीं पहुंच रहा है .
