फरीदाबाद। सेक्टर-81 स्थित वीआईपी फ्लोर सोसाइटी और पार्क सोसाइटी के निवासी बिजली मीटर की समस्या से लंबे समय से परेशान हैं। सोसाइटी में बिल्डर की ओर से लगाए गए बिजली मीटरों के कारण निवासियों को अधिक बिजली बिल का सामना करना पड़ रहा है।
इसी वजह से निवासी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से अलग-अलग बिजली मीटर लगवाने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें बिजली बिल में राहत मिल सके। ओरडब्ल्यूए प्रधान सोहनलाल
फोगाट, जला, नीरज, विजय, डॉ. अशोक व अन्य लोगों का कहना है कि बिल्डर की ओर से लगाए गए मीटरों पर यूनिट दर अधिक है, जिससे इनका मासिक बिजली बिल सामान्य से काफी ज्यादा आ रही है। कई बार सोसाइटी के लोग डीपजवीवीएन कार्यालय जाकर अपनी मांग रख चुके हैं
