ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 स्थित पाम रेजीडेंसी सोसायटी के लोगों ने यहां बनाए गए अलग बिजली फीडर को जल्द चालू करने की मांग की है। रेजिडेंट्स का कहना है कि पाम रेजीडेंसी के लिए एक अलग फीडर पहले से मौजूद है, लेकिन उसे अब तक चालू नहीं किया गया है। वर्तमान में जिस फीडर से सोसायटी को बिजली आपूर्ति की जा रही है, उसमें तीन सोसायटियों के कनेक्शन जुड़े हुए हैं। इस कारण गर्मी में फीडर पर अधिक बिजली लोड पड़ता है, जिससे ट्रिपिंग और कटौती की समस्या होती है।
पाम् रेजीडेंसी में विजली कटौती होने पर लोग डीजी पर निर्भर हैं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी पवन ने बताया कि सोसायटी में बिजली सप्लाई हो रही है, लेकिन यहां के फीडर को एक्टिवेट नहीं किया गया है। तापमान बढ़ने के साथ बिजली की
मांग भी बढ़ रही है। वहीं, इस संबंध में सोसायटी मेंटेनेंस मैनेजर हेजबीर सिसोदिया से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
