
पहली बार एक्साइज लाइसेंस के समय में बदलाव किया जा रहा। इस बार लाइसेंस 21 महीने के लिए होगा। पहले एक साल के लिए यह लाइसेंस विभाग देता था। कोविड में वाइन शॉप बंद होने के कारण यह समय बढ़ाया गया था। अब फिर से 31 मार्च तक लाइसेंस का समय करने के चलते एक साल के बजाय यह समय पौने दो साल के लिए हुआ है। इसके तहत गुड़गांव में एक जोन की नीलामी हो चुकी है। दूसरे जोन की नीलामी 30 से शुरू होगी। दो दिन के लिए यह नीलामी होगी। वेस्ट जोन के लिए बकाया जोन की नीलामी जून के पहले सप्ताह में की जाएगी।
अभी तक के इतिहास में एक अप्रैल से 31 मार्च तक वाइन शॉप के लिए एक्साइज लाइसेंस मिलता था। कोविड काल में वाइन शॉप बंद होने के कारण दो महीने से अधिक का समय बढ़ाया गया। इसके बाद तीन साल से 12 जून तक यह समय चल रहा था। हर बार 11 जून से