
फरीदाबाद। गढ़वाल सभा (पंजीकरण संख्या
73) के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
समारोह 14 सितम्बर 2025 को बी.एन. पब्लिक
स्कूल, सैनिक कॉलोनी, फरीदाबाद में आयोजित
किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि
संयुक्त आयुक्त राजेश कुमार ने की। नव-निर्वाचित
अध्यक्ष राकेश घिल्डियाल सहित सभी पदाधिकारियों
ने शपथ ग्रहण किया तथा निष्ठा, पारदर्शिता और
समर्पण भाव से समाज की उन्नति हेतु कार्य करने का
संकल्प लिया। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और
उत्तराखंड से आए हजारों लोग इस ऐतिहासिक शपथ
ग्रहण समारोह के साक्षी बने। मुख्य अतिथि ने इस
अवसर पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई
दी और सभा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए एकता,
अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के महत्व पर
प्रकाश डाला। निम्नलिखित पदाधिकारियों ने अपने-
अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की।
- राकेश घिल्डियाल अध्यक्ष
- देव सिंह रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष
- जगदीश सिंह नेगी- उपाध्यक्ष
4.
राजेन्द्र प्रसाद उनियाल महासचिव