जागरण टीम, जालंधर/फगवाड़ाः पंजाब के बिजली क्षेत्र में बड़े सुधारों की नींव रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ‘रोशन पंजाब अभियान’ की शुरुआत की। इस परियोजना का बजट पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक है। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र या किसी अन्य राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के बारे में कभी नहीं सोचा था, लेकिन पंजाब सरकार ने इसे ऐतिहासिक पहल के रूप में प्रस्तुत किया है। पंजाब के उद्योगों को देश में चौथे नंबर पर सबसे कम दरों पर बिजली मिल रही है। कृषि क्षेत्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल रही है।
केजरीवाल ने कहा कि इस परियोजना से अगले साल तक पंजाब को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी, इसलिए इसका नाम ‘रोशन पंजाब’ रखा गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रशंसा की और कहा कि पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं है,
