NBT न्यूज, फरीदाबाद : उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज एवं माता साहिब कौर से संबंधित पवित्र ‘जोड़ा साहिब यात्रा’ का शुभारंभ 23 अक्टूबर, 2025 को दिल्ली से किया गया। यह ऐतिहासिक यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए नवंबर, 2025 को तख्त श्री हरमिंदर जी पटना साहिब (बिहार) में संपन्न होगी।
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर को इस यात्रा का ठहराव फरीदाबाद में था। आज यानी 24 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे ‘जोड़ा साहिब यात्रा’ के शुरूआत अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
