फरीदाबाद। भूपानी क्षेत्र के हजारों लोगों को जाम, जलभराव व गड्ढों से राहत मिलने वाली है। नगर निगम में हाल ही शामिल हुए भूपानी गांव व पानी कालानी में बुनियादी ढांचा सुधारा जाएगा।
विकास कार्यों पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। क्षेत्र में विकास के लिए दो विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इलाके के लोग लंबे समय से कच्ची सड़कों और जलभराव की समस्या झेल रहे हैं उन्हें अब राहत मिलेगी।स्थानीय निवासियों के लिए वह पहली बार है जब नगर निगम ने इन नई कॉलोनियों में इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्य स्वीकृत किए हैं। दोनों कॉलोनियों में मोटे इंटरलॉकिंग पेबर ब्लॉक बिछाए जाएंगे और टाइप-1 ट्रेनेज का निर्माण किया जाएगा।
