पंजाब देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दूध और पानी से ज्यादा शराब बिकती है। यहां शराब को फसल लहलहा रही है, जिसका सीधा लाभ सरकार को राजस्व के रूप में हो रहा है। गगनचुंबी इमारतों के इस शहर की यही सच्चाई है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आबकारी विभाग के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं।
साइबर सिटी को हरियाणा की औद्योगिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। लेकिन गुरुग्राम की एक सच्चाई और भी है। गुरुग्राम में शराब की डिमांड तेजी से बढ़ी है। यही कारण है कि शराब बिक्री के मामले में गुरुग्राम प्रदेश में अव्वल हैं। गुरुग्राम ने हरियाणा में शराब ब बिक्री उत्पाद शुल्क राजस्व में राज्य में शीष स्थान हासिल किया है।
