शहर में गुरुवार को तुलसी पूजन दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेक्टरों और सोसायटियों में जगह-जगह धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने विधि-विधान से तुलसी माता की पूजा-अर्चना की। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी पूजन कराया।
तुलसी पूजन के अवसर पर सेक्टर 30-33 स्थित आईपी कॉलोनी में आरडब्ल्यूए की ओर से फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पॉश कॉलोनी में रहने वाले अलग-अलग राज्य के लोगों ने अपने-अपने राज्य के मशहूर व्यंजनों का स्टॉल लगाया। इसमें विहार फूड, राजस्थान फूड, महाराष्ट्र फूड मध्य प्रदेश फूड, उत्तर व दक्षिण भारतीय फूड, पंजाबी फूड, ओडिशा फूड नॉर्थ इंस्ट फूड, दिल्ली की चाट, फास्ट फूड, देसी मिठाइयां फूट चाट, मॉकटेल्स चाप का अड्डा आदि के स्टॉल्स लगाए गए।
