सेक्टर-86 के लोगों को आने वाली गर्मी में फॉल्ट से होने वाली अघोषित बिजली कटौती का सामना नहीं करना पडेगा, क्योंकि सेक्टर में बिजली की केबल को भूमिगत किया जाएगा।
हरियाणा शहरी-विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) इस बारे में योजना बना रहा है। अधिकारियों का कहना है कि योजना तैयार कर फरवरी से केबल को भूमिगत करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 में अधिकांश हाइराइज सोसाइटी हैं। इसके कुछ हिस्से में प्राधिकरण की ओर से शोरूम और दुकानों के लिए जमीन अलॉट की गई है।
