फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की हाईराइन सोसाइटियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। सेक्टर 75 से लेकर 89 तक और सेक्टर 82, 83, 84 के साथ नेहरू कॉलोनी से सटी नई रिहायशी सोसाइटियों में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था चरमराई हुई है।
इन इलाकों में सरकारी बस सेवा लगभग न के बराबर है जिसकी वजह से लोगों को हर छोटे-बड़े काम के लिए निजी वाहनों या महंगे ऑटो पर निर्भर रहना पड़ता है। इन सोसाइटियों में रहने वाले लोगों की सबसे बड़ी शिकायत यह है कि नजदीकी बस स्टॉप की दूरी दो से तीन किलोमीटर तक है। इतनी लंबी दूरी तय करने के बाद ही कोई बस मिल पालो है।
