फरीदाबाद ग्रेटर फरीदाबाद की सोसायटियों में कुत्तों को लेकर आए दिन विवाद के मामले बढ़ रहे हैं। रविवार देर रात सेक्टर-84 स्थित बीपीटीपी ईलीट फ्लोर ने ब्लाक में कुत्तों के भौंकने को लेकर विवाद बढ़ गया। स्थानीय लोग पुलिस स्टेशन पहुंच गए।
दोनों पक्षों ने बीपीटीपी थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निवासियों और स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के अनुसार एक महिला ने फ्लैट में करीब 10 कुत्ते रखे हैं। कई बार कुत्तों को नहीं पा रहे हैं। इंटरनेशनल कंपनियों में वर्क फ्राम होम करने वालों को ज्यादा परेशानी हो रही है। काल और मीटिंग के दौरान कुत्ते भौंकने लगते हैं
