फरीदाबाद नगर निगम ने शहर के पाकों में ओपन जिम लगाने के साथ हरियाली बढ़ाने की योजना तैयार की है। इसके लिए ई-टेंडर जारी कर दिए गए हैं और करीब 53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
योजना एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाकों में लागूहोगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि वह योजना नागरिकों की सेहत सुधारने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत डिवीजन-1 और डिवीजन-2 के पाकों में ओपन जिम उपकरण लगाए जाएंगे। साथ ही पार्को में पौधरोपण और सौंदयीकरण का काम भी कराया जाएगा
