सेक्टर 88-89 डिवाइडिंग रोड पर युवाओं के खतरनाक स्टंट और हुड़दंगबाजी का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक कई कारों में सवार होकर खुलेआम ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते दिख रहे है। विडियो शनिवार का है। पुलिस का कहना है कि गाड़ियों के नंबरों की जांच की जा रही है। इन सभी का पोस्टल चालान किया जाएगा। विडियो में करीब सात से आठ कारों का एक काफिला सड़क पर तेज रफ्तार सेक्टर 88-89 डिवाइडिंग रोड का मामला में चलता नजर आ रहा है। इन कारों के सन रूफ और खिड़कियों पर युवक -बैठे हुए थे। चलती गाड़ियों में स्टंट करते हुए हुड़दंग मचा रहे थे।
इस दौरान न केवल उनकी जान जोखिम में थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। यही नहीं तेज आवाज में गाने और पुलिस सायरन जैसी आवाज भी विडियों में सुनाई पड़ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन तेज रफ्तार और स्टंटबाजी की घटनाएं देखने को मिलती है, लेकिन हकि बावजूद ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि विडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार चालकों का चालान किया जाएगा।
