फरीदाबाद मौके पर युवा अपने दोस्तों और प्रियजनों को’ चॉकलेट देकर स्नेह और अपनापन व्यक्त करेंगे। शहर के बाजारों में चॉकलेट और गिफ्ट पैकों की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है और दुकानदारों को बिक्री में इजाफे की उम्मीद है।
सेक्टर-15 मार्केट के दुकानदार अमित गुप्ता ने बताया कि चॉकलेट डे के आसपास बिक्री बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि युवा आकर्षक पैकिंग वाली चॉकलेट ज्यादा पसंद करते हैं। छोटे गिफ्स पैकों से लेकर महंगे बॉक्स तक की मांग अच्छी रहती है। कॉलेज छात्र राहुल ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ यह दिन मनाने जा रहा है।
