फरीदाबाद। शहर में आयोजित होने जा रहे फ्लावर मेस्टिवल का उद्घाटन शनिवार सुबह 8:00 बजे हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया जाएगा यह आयोजन टाउन पार्क में किया जा रहा है जहां बड़ी संख्या में शहरवासियों के पहुंचने की उम्मीद है।
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्क परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं और आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और मार्गदर्शन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
