फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र मे शातिर चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए एक ही रात में तीन वारदातों को अंजाम दिया।
बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर खड़ी कारों के शीशे तोड़कर उनमें रखे कीमती लैपटॉप, नकदी और बैंक के जरूरी दस्तावेन चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर 18 अप्रैल को अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहली वारदात सेक्टर-84 निवासी प्रशांत शेखर के साथ हुई।
वह शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अपनी कार चांदीवाला चौक के पास खड़ी कर स्टीर पर सामान लेने गए तब वह वापस लौटे तो कारण वह ड्राइवर साइड का शीशा देत मिला और अंदर रखा म था, जिसमें 50 हजार रुपये नकद, आरसी और एटीएम कार्ड थे।दूसरी घटना सेक्टर-86 के बाजार में हुई, जहां परीक्षित राय की कार का पिछला शीशा तोड़कर चोरों ने बैग और लैपटॉप चोरी कर लिया। चोरी की तीसरी वारदात में बदमाशों ने एक बैंक प्रबंधक को निशाना बनाया।
