फरीदाबाद तेजी से बस रहे ग्रेटर फरीदाबाद में रहने वाले लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से खात मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण समूचे ग्रेटर फरीदाबाद की मास्टर सीवर लाइन टेकओवर कर ली है। इसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री से मिल गई है। इस योजना का मुख्य मकसद गंदा पानी एसटीपी तक पहुंचाना है, जो अभी तक नहीं जा रहा है।
याद रहे ग्रेटर फरीदाबाद में 45 किलोमीटर मास्टर सीवर लाइन है जो डेढ़ दशक पहले डाली गई थी। यहां सीवर ओवरफ्लो की कई शिकायतें मुख्यमंत्री तक भी पहुंची है। इसके बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से सीवर लाइन मरम्मत और सफाई का काम ले लिया गया है।एसटीपी में जाने की बजाए तालाब में जा रहा गंदा पानी सेंटर फरीदाबाद में मास्टर सीवर लाइन के माध्यम से गंदा पानी एसटीपी में जाने की वजह, इधर-उबर फैल रहा है। इस वजह से गंदे पानी के तालाब बन गए है।
