बीपीटीपी लिमिटेड ने ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 80 में स्थित अपने आवासीय प्रोजेक्ट स्कॉईनस्ट के लॉन्च की घोषणा की है। यह आवासीय प्रोजेक्ट लगभग 150 मीटर ऊंचाई वाले ट्विन रेजिडेंशियल टावर्स का समूह है, जिसमें ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिसेज के साथ लाइफस्टाइल और कम्युनिटी सुविधाओं को शामिल करने की योजना है। यह आवासीय प्रोजेक्ट कंपनी के – राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकास पोर्टफोलियो का हिस्सा है।
स्काई नेस्ट को एक वर्टिकल रेजिडेंशियल डेवलपमेंट के रूप में योजनाबद्ध किया गया है, जिसमें डिजाइनए लैंडस्केपिंग और सुविधाओं को एक ही परियोजना में समाहित किया गया है। इस विकास में टावर के विभिन्न स्तरों पर निर्धारित स्काई नेस्ट स्पेस शामिल हैं, जिनका उद्देश्य निर्मित संरचना के भीतर हरित तत्वों को शामिल करना है। इस आवासीय प्रोजेक्ट में इनडोर और आउटडोर रिक्रिएशनल स्पेस, वेलनेस सुविधाएं और सामुदायिक क्षेत्र शामिल किए जाने की योजना है, जो निवासियों की फिटनेस, अवकाश और सामाजिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं।
