फरीदाबादः व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन की मांग लेकर सेक्टर-23 स्थित बिजली दफ्तर पहुंचे सेक्टर-75 से 89-बीपीटीपी ब्लाक के लोगों की सुनवाई नहीं हो सकी। अब निवासियों को मंगलवार को बुलाया गया है। शिकायत लेकर पहुंचे बीपीटीपी ब्लाक निवासी सुरेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र त्यागी, गजराज शर्मा, कृष्णा मित्तल, एडवोकेट कपिल पराशर और दीपक सहित अन्य ने बताया कि पिछले कई वर्षों से व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन की मांग कर रहे हैं।
निवासियों के मुताबिक बिल्डर ने दक्षिण हरियाणा ब्रिजली वितरण निगम से कनेक्शन लिया हुआ है और ब्लाक के मकानों में बिजली की सप्लाई करता है। आरोप है कि इसकी एवज में बिल्डर अधिक पैसे भी वसूलता है। इसके अतिरिक्त मेंटेनेंस शुल्क के साथ-साथ कामन एरिया इलेक्ट्रिसिटी चार्ज भी लेता है।
