गमा आते ही शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती की समस्या शुरू हो गई है। दिन में अधिक तापमान लोगों को परेशान कर रहा है और ऐसे में बिजली कट ने लोगों की समस्या को ओर अधिक बढ़ा दिया है। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 75 स्थित टेरा लेविनियम सोसायटी में इन दिनों लगातार हो रही बिजली कटन रजिडेंट्सना मुश्किलें बढ़ा दी है। लोगों का आरोप है कि सोसायटी में रोजाना 7 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे गर्मी के मौसम में हालात और भी खराब हो गए है।
बिजली कटौती से परेशान लोग बिल्डर प्रबंधन से इसकी शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 2500 रुपये मेंटिनेंस चार्ज दे रहे हैं अफोर्डेबल सोसायटी में करीब 7 टावर है। यहां 800 से अधिक फ्लैट हैं, जिनमें 600 से अधिक परिवार रह रहे हैं। लोग बिल्डर को दो हजार से 2500 रुपये मेटिनेंस चार्ज दे रहे हैं। बिल्डर ₹ को शिकायत करने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
