टाउन एंड कंट्री पलानिंग वि कॉलोनियों की अंदरूनी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को लगातार लोगों के हल्के विरोध के बीच सेक्टर 88 में करीब 105 मकानों से सामने से हटाया अतिक्रमण
दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। दो दिनों में कुल 335 मकानों के बाहर से अवैध कब्जे हयए गए, जिनमें से 105 मकानों पर मंगलवार को कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर हल्का विरोध भी देखने को मिला, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को संभालते हुए अभियान पूरा किया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। हाई कोर्ट और सरकार के निर्देशों के बाद डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (एनफोर्समेंट) ने यह अभियान शुरू किया है। लाइसेंस कॉलोनियों में लोगों द्वारा घरों के बाहर सड़क की जमीन पर ग्रिल, दीवारे, रैप, सीढ़ियां और ग्रीन बेल्ट बनाकर कब्जा किया गया था, जिससे सड़कों की चौड़ाई कम हो रही थी और आवागमन में दिनकर्त आ रही थी।
