फरीदाबाद। सेक्टर-75 स्थित ‘बीपीटीपी द रिसोर्ट सोसाइटी में रविवार को हवन कर मरम्मत कार्यों ‘की शुरुआत की गई। इस दौरान सोसाइटी के निवासी हवन में शामिल हुए और अग्नि को आहुति दी। सोसाइटी के प्रधान कुंवर दलीप सिंह चौहान ने बताया कि 8 से 9 करोड़ रुपये से सोसाइटी को नया रूप दिया जाएगा। इसमें सोसाइटी में સીતારી पेंट, नई लिफ्ट, क्लब हाऊस व अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल होंगी।
प्रधान कुंवर दलीप सिंह चौहान ने बताया कि बीते 25 दिन के भीतर सोसाइटी निवासियों से करीब 3करोड़ रुपये मिले हैं। इन पैसों से रविवार को मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। सोसाइटी में करीब 450 परिवार रहते हैं। उन्होंने बताया कि अगले 10 महीनों के भीतर यानि 22 फरवरी 2027 तक सोसाइटी को एक नया रूप दिया जाएगा, जहा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर सचि वरुण सुखीजा, कोषाध्यक्ष नवीन राष्ठ, संयुक्त सचिव बबीता हुडा व अन्य निवासी मौजूद रहे।
