फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित निजी होटल में शनिवार रात क्लासिक जैज फेस्ट धुन एंड डांस थीम पर संगीतमय शाम का आयोजन किया गया। लाइव म्यूजिक, गायन और हल्के-फुल्के नृत्य ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया और लोगों को रोजमर्रा की भागदौड़ से राहत मिली।शाम करीब 6.30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और संगीत प्रेमियों न बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मंच पर कलाकारों ने पुरान और नए गीतों की प्रस्तुति दी, जिसमें बैज और सूफियाना संगीत की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम संचालक गौरव अरोड़ा ने बताया कि संगीत लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है और ऐसे मंच नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।
