फरीदाबाद। शहर में जगह जगह वाटर एटीएम आमजन की सुविधा के लिए लगाए गए थे। जिससे राहगीरों, रेहड़ी-पटरी वालों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। शहर में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच रहा है। भीषण गर्मी में ऐसे लोगों को वाटर एटीएम की सुविधा नहीं मिल रही है। लोग प्यास से व्याकुल हो रहे हैं। जिले में अब प्रशासन की ओर से भी लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। पानी कम पीने से लोगों को डीहाइड्रेशन की समस्या हो रही है। ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने की आवश्यकता है। लेकिन, रेहड़ी पटरी वाले लोग व राहगीरों की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर एटीम का लाभ उन तक नहीं पहुंच रहा है।
बल्कि एटीएम पर मौजूद कर्मचारी बड़ी बड़ी बोतलों को भरने में व्यस्त हैं। दो रुपये प्रति लीटर पानी उपलब्ध कराने के लिए लगे थे एटीएम: वाटर एटीएम सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों को दो रुपये प्रति लीटर ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए थे, लेकिन कई स्थानों पर ऐसा नहीं हो रहा है। वाटर एटीएम मशीनें पांच चरण वाली आधुनिक आरओ और यूवी तकनीक से लैस होती हैं, जो सुरक्षित और कीटाणुरहित पानी सुनिश्चित करती की ओर से प्रत्येक बादर एटीएम पर डिस्पोजल ग्लास की व्यवस्था अनिवार्य मानी गई थी, ताकि लोग आसानी से पानी पी सकें। हालांकि, जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दे रही है।
