ग्रेट फरीदाबाद सेक्टर-81 स्थित बीपीडीमा पुल के पास अजगर दिखाई देने से लोगों में दहशत पैदा हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन्य एवं प्राणी विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके अजगर को जंगल में छोड़ दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजगर धीरे धीरे रेंगते हुए सड़क की ओर बढ़ रहा था। कुछ वाहन चालकों ने इसका वीडियो बना लिया।
अजगर देखने के लिए सड़क पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। अजगर 10 से 12 फुट लंबा था। एकत्रित लोगों में से किसी व्यक्ति ने वन्य एवं प्राणी विभाग को सूचना दी। वन्य एवं प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि नहर और जंगल से लगते हिस्सों में गर्मी के कारण अक्सर अजगर बाहर निकल जाते हैं। इस दौरान थोड़ी देर तक ट्रैफिक भी प्रभावित रहा था।
