फरीदाबाद: अपनी मां की अंगुली पकड़कर चल रहे दो साल के बच्चे को साफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी एक्सयूवी से कुचल दिया। घटना में मां भी घायल हो गई। दोनों को मौके पर मौजूद लोगों ने ग्रेटर फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्चे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मां की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित चालक रोहित ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-87 का रहने वाला है। वह नोएडा की एक कंपनी में साफ्ठर्वेयर इंजीनियर है।
अमोलिक चौक के पास रहने वाली महिला लक्ष्मी ने बताया कि रविवार शाम को वह अपने बच्चे प्रदीप के साथ कच्च्या खेड़ी रोड जा रही थी। खेड़ी रोड पर आधा किलोमीटर चलने पर पीछे से आ रही एक्सयूवी ने उनके बेटे प्रदीप को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी का अगला पहिया प्रदीप के सिर के ऊपर चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मां और बेटे को ग्रेटर फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
