ग्रेटर फरीदाबाद स्थित आरपीएस सवाना सोसायटी में रविवार को इंडियन पाल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आइपीसीए) की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आइपीसीए ने सोसाष्टी को प्रोजेक्ट हैंडओवर किया। सोसायटी में एरोबिक लगने के छह महीने बाद यह प्रोजेक्ट हैंडओवर किया जाता है। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए प्रधान आकाशदीप पटल ने की।
उपाध्यक्ष राजीव खुराना ने बताया कि केवल छह ‘महीनों में एरोबिन मिलने के बाद सोसायटी ने 15 हजार किलोग्राम किचन वेस्ट को खाद में बदल दिया है जिसका उपयोग सोसायटी के चौक, ग्रीनाथेष्ट और किचन गार्डन के लिए किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से आरडब्ल्यूए पदाधिकारी शशि रंजन, योगेद्र नरुका, मिथलेश और डा. निधि धवन उपस्थित रहे।
