फरीदाबाद। टीडीआई इंफ्रास्ट्रक्चर बलमिटेड पर ईडी की कार्रवाई ने ग्रेटर फरीदाबाद के उन हजारों परिवारों में फिर उम्मीद जगा दी है जो पिछले डेढ़ दशक से अपने घर का इंतजार कर रहे हैं। शहर में जब रियल एस्टेट बाजार तेजी पर था तब टीडीआई ने बड़े स्तर पर आवासीय परियोजनाएं लॉन्च की थीं।
उस दौर में नौकरीपेशा लोगों, छोटे कारोबारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों ने भविष्य का घर पाने के लिए अपनी जमा पूंजी इन परियोजनाओं में लगा दी थी।ग्रेटर फरीदाबाद में तेजी से विकसित हो रहे सेक्टरों में कंपनी की परियोजनाओं को लेकर बड़े दावे गए थे। बेहतर कनेक्टिविटी निक सुविधाओं और भविष्य के पार्ट डेवलपमेंट का सपना दिखाकर बड़ी संख्या मैंन खरीदारों को आकर्षित किया गया।कई लोगों ने बैंक से होम लोन लेकर फ्लैट और प्लॉट बुक कराए लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी कई नरियोजनाएं अधूरी रहीं।
