फरीदाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट कंपनी टीडीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ धनशोधन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 349.55 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच की हैं। इस कार्रवाई के बाद कंपनी प्रबंधन पर कानूनी दबाव बढ़ गया है। कंपनी के निदेशकों समेत संबंधित संस्थाओं को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
ईडी के अनुसार, कंपनी ने वर्ष 2005 से 2014 के बीच हरियाणा के कुंडली और सोनीपत क्षेत्र में 26 आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाएं लॉन्च की थीं। इन परियोजनाओं के नाम पर 14,105 ग्राहकों से करीब 4619.43 करोड़ रुपये जुटाए गए। जांचे एजेंसी का आरोप है कि ग्राहकों से ली गई राशि का इस्तेमाल परियोजनाओं को पूरा करने के बजाय दूसरी कंपनियों में निवेश, जमीन खरीद और पुराने कर्ज चुकाने में किया गया।
