फरीदाबाद, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर 12 दिन से जारी अपने आंदोलन को तेज कर दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने सोमवार की रात नगर निगम मुख्यालय सहित निगमायुक्त दफ्तर के सामने ट्रैक्टर-ट्राली से भरकर कूड़ा डाल दिया। इस दौरान निगम मुख्यालय के एक मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया। कूड़ा उठवाने के लिए निगम मुख्यालय पहुंची पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब नगर निगम मुख्यालय के कामकाज पर साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय के मुख्य गेट पर कूड़े के ढेर लगे होने के कारण लोगों को अंदर जाने में परेशानी हुई। नगर निगम आयुक्त कार्यालय के सामने भी जगह-जगह कूड़ा जमा रहा, जिससे पूरे परिसर में बदबू फैली रही। इस कूड़े पर बेसहारा पशु भी मूंह मार रहे रहे।
