ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 76 व सेक्टर 78 में बिजली की बड़ी लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम किया जाएगा। इस काम पर करी करोड़ 83 लाख जाएंगे। यहा केवी की लाइनो को अंडरग्राउंड करने के साथ ही बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर फरीदाबाद में कई सेक्टरो में विकास कार्य शुरू किए हुए है।
सेक्टर 77, 76, 78, 75 व सेक्टर 80 के साथ अन्य सेक्टरों में काम चल रहा है। एचएसवीपी ईएक्सईएन अश्वनी ने बताया कि सेक्टर 76 व 78 में बिजली की 33 केवी लाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
