ग्रेटर फरीदाबाद में रोजाना धूल, गड्ढों और टूट चुकी सड़कों से जूझ रहे हजारों लोगों के लिए राहत की खबर है। तेजी से बढ़ती आबादी और लगा पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच अब फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) ने क्षेत्र की दो अहम सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 4.43 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है।
इस योजना के तहत टिकावली मोड़ से भूपानी मोड़ और भूपानी मोड़ से खेड़ी गांव तक की सड़क को नए सिरे से दुरुस्त किया जाएगा। ग्रेटर फरीदाबाद पिछले कुछ वर्षों में शहर का सबसे तेजी से विकसित होने वाला इलाका बन चुका है। यहां हजारों फ्लैट, सोसाइटियां और व्यावसायिक परियोजनाएं खड़ी हो चुकी हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाएं अब भी विकास की रफ्तार से पीछे हैं।
