फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यालय में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सेक्टर-28 और 19 की स्मार्ट रोड का निर्माण करने वाले ठेकेदार पर आरोप है कि उसने जुर्माने की कार्रवाई से बचने के लिए विभागीय नोटिंग वाली सरकारी फाइल ही कार्यालय से गायब करवा दी। सरकारी दस्तावेज के इस तरह गायब होने को लेकर अब स्मार्ट सिटी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ ने पुलिस को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामला सेक्टर-28 और 19 की स्मार्ट टोड परियोजना से जुड़ा है, जिसे फरीदाबादस्मार्ट सिटी लिमिटेड ने करीब 42 करोड़ से तैयार कराया था। नियमों के मुताबिक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क का पजेशन विभाग को सौपा जाना था, लेकिन काम की गुणवत्ता और देरी को लेकर मामला अटका हुआ है।
