फरीदाबाद। सेक्टर 82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासियों ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्ता किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुआ। कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को सत्कर्म और मानव सेवा का संदेश दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। संवाद
