फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद में लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से टिकावली मोड़ से जाट चौक और भूपानी मोड़ से खेड़ी गांव मोड़ तक नए सिरे से सड़क बनाई जाएगी। अगले महीने से योजना पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
टिकावली मोड़ से जाट चौक और भूपानी मोड़ से खेड़ी गांव मोड़ तक दोनों की सड़कें करीब 10 किलोमीटर
ये काम प्राथमिकता से किए जाएंगे योजना के तहत सड़क की री-कारपेटिंग, टूटे हुए हिस्सों की मरम्मत, सड़क की सतह को मजबूत बनाने और आवश्यक स्थानों पर पैचवर्क जैसे कार्य किए जाएंगे। सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि भविष्य में सड़क जल्दी खराब न हो। निर्माण एजेंसी को तय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
