फरीदाबाद। साइबर शिकायत को रफा-दफा करने और जब्त की गई बाइक छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बीपीटीपी थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर जोगिंदर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।ब्यूरो को दिल्ली के संगम बिहा निवासी एक युवक ने शिकायत दी बीपक उसके खिलाफ बीपीटीपी थाने में साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज हुई थी।
आरोप है कि मामले में राहत देने और जब्त बाइक को छोड़ने के बदले संबंधित सब-इंस्पेक्टर ने उससे 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। अतकर्ता के अधार वह दबाव में आकर महले 20 हजार उपये आरोपी को दे चुका था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस अधिकारी लगातार शेष 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसके बाद युवक ने मामले की शिकायत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोषक ब्यूरो से की।
