फरीदाबाद।शहर में लावारिस कुत्तों और बंदरों के हमले का शिकार हुए लोग अब इलाज पर हुए खर्च की भरपाई के लि सरकार से इलाज के लिए हजीरा रहे हैं। जिले में पहली बार ऐसे पांच आवेदन जिला प्रशासन के पास पहुंचे हैं। अधिकारी इन मामलों की जांच कर दयालु योजना के तहत सहायता देने की संभावना तलाश रहे हैं।
लावारिस पशुओं के हमलों का शिकार होने वाले लोग अब घटना का रिकॉर्ड तैयार कराने के लिए पुलिस के पास भी पहुंच रहे हैं। पीड़ित संबंधित थानों और पुलिस चौकियों में शिकायत करा रहे जाकि भविष्य सरकारी सहायता लेने के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध रह सकें। फिलहाल ऐसे मामलों को रोजनामचे में दर्ज किया जा रहा है।
