फरीदाबाद : सेक्टर-70 स्थित मलबरी काउंटी सोसायटी में स्ट्रे डॉग बाइट की समस्या के कारण डर का माहौल बना हुआ है। निवासी प्रशासन को पत्र लिखकर सोसायटी को स्ट्रे डॉग मुक्त करने और डॉग फीडर्स पर रोक लगाने की शिकायत कर समाधान की मांग रहे हैं।
सोसायटी में मंगलवार शाम एक साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था, जिसमें बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया और उसकी सर्जरी करनी पड़ी। उसके पूरे शरीर पर 50 से अधिक टांके आए। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है। अभी एडमिट ही है। पिता धीरेंद्र तेवतिया ने बताया कि उनका बेटा ठीक है, लेकिन सोसायटी के हालात अब भी खराब है।
