फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-81 पार्क स्थित प्लॉटेड कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे लोगों ने जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एनजीटी को ई-मेल के जरिये पत्र लिखकर निजात दिलाने की मांग की है। इसके लिए प्लॉटेड कॉलोनी के ही निवासी सुमेर अत्री ने डीटीपी, नगर निगम, एचएसवीपी, प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड व एनजीटी और बिल्डर के प्रतिनिधियों को शिकायत की है।
सुमेर खत्री के अनुसार सीवर की समस्या निजात पाने की कई बार पत्राचार एवं मौखिक रूप से बात रख चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या से समाधान नहीं हुआ। समाधान नहीं हुआ। एक महीने से समस्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को आलम यह था कि सीवर का अत्यधिक भर गया था। लोग घर पर ही र मजबूर थे। इसके अलारा इससे उखाने वाली दुर्गंध लोगों को बाबर भी कर रही है।
